1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकी श्रॉफ संग फिल्म करने के सवाल पर टाइगर ने रखी चौंकाने वाली शर्त, क्या पिता और बेटा दिखेंगे साथ?

जैकी श्रॉफ संग फिल्म करने के सवाल पर टाइगर ने रखी चौंकाने वाली शर्त, क्या पिता और बेटा दिखेंगे साथ?

 Published : Mar 22, 2018 06:12 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 06:12 pm IST

टाइगर श्रॉफ ने अपने अभिनय के अलावा डांस और एक्शन ने दर्शकों के बीच खूब वाह वाही लूटी है। बता दें कि उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म वर्ष 2014 में आई फिल्म 'हिरोपंती' से की थी। लेकिन जब टाइगर से पिता जैकी श्रॉफ संग काम करने को लेकर सवाल...

Tiger Shroff Jackie Shroff- India TV Hindi
Tiger Shroff Jackie Shroff

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने अभिनय के अलावा डांस और एक्शन ने दर्शकों के बीच खूब वाह वाही लूटी है। बता दें कि उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म वर्ष 2014 में आई फिल्म 'हिरोपंती' से की थी। इसके बाद से ही काफी कम समय में उन्होंने सिर्फ अपने दम पर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली। लेकिन टाइगर के चाहने वाले हमेशा ही उन्हें पिता और दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ पर्दे पर देखना चाहते हैं। हालांकि अब इसे लेकर जब टाइगर से सवाल किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया वह काफी हैरान कर देने वाला था।

गौरतलब है कि टाइगर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बागी 2' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने हाल ही में एक अंग्रेजी वेबसाइट संग बात करते हुए कहा कि अगर जैकी उन्हें कोई निर्देश नहीं देंगे तो वह उनके साथ काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "अगर मुझे कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी और वह वादा करें कि फिल्म के सेट पर वह कुछ समझाएंगे नहीं तो मैं जरूर उनके साथ काम करुंगा।"

बता दें कि टाइगर श्रॉफ फिलहाल 'बागी 2' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म में उनके साथ कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। दर्शकों में फिल्म के लिए काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन