1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बीमार एक्ट्रेस ने सलमान खान से लगाई थी गुहार, मदद के लिए आगे आया ये सुपरस्टार

बीमार एक्ट्रेस ने सलमान खान से लगाई थी गुहार, मदद के लिए आगे आया ये सुपरस्टार

 Published : Mar 21, 2018 08:56 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 08:56 pm IST

सलमान खान के साथ वर्ष 1995 में नजर आ चुकीं अभिनेत्री पूजा डडवाल पिछले काफी वक्त से टीबी और फेफड़ों की बीमारी से परेशान हैं। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वह अपने इलाज के लिए भी पैसे नहीं जुटा पा रही हैं। हालांकि इसी दौरान अब एक सुपरस्टार..

Ravi Kishan- India TV Hindi
Ravi Kishan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ वर्ष 1995 में नजर आ चुकीं अभिनेत्री पूजा डडवाल पिछले काफी वक्त से टीबी और फेफड़ों की बीमारी से परेशान हैं। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वह अपने इलाज के लिए भी पैसे नहीं जुटा पा रही हैं। पूजा ने कुछ समय पहले ही सलमान खान से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन अब तक उनसे बात नहीं हो पाई है। हालांकि इसी दौरान अब एक सुपरस्टार पूजा की मदद के लिए सामने आया है। दरअसल यहां हम भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन के बारे में बात कर रहे हैं।

दरअसल है कि रवि किशन हैदराबाद में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सहयोगी को कुछ नकद राशि और फल देकर पूजा से मिलने के लिए भेजा। अब पूजा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अस्पताल के जनरल वॉर्ड में भर्ती हैं। बता दें कि पूजा पिछले 15 दिनों से मुंबई के शिवड़ी टीबी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। गौरतलब है कि पूजा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह सलमान से मदद के लिए गुहार कर रही थीं।

उन्होंने कहा था कि, "मुझे 6 महीने पहले ही पता चला है कि मुझे टीबी है। मैंने मदद के लिए सलमान से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई है। शायद मेरा वीडियो देखने के बाद वह मेरी मदद करेंगे। मेरे पास बिल्कुल पैसे नहीं हैं। मैं चाय पीने तक के लिए दूसरों पर निर्भर हूं।" वहीं दूसरी ओर रवि किशन भी फिल्मकार विनय लाड की एक फिल्म में पूजा के साथ काम कर चुके हैं।

Ravi Kishan
Ravi Kishan

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन