1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दबंग सलमान से होगी सिंबा रणवीर की टक्कर !

दबंग सलमान से होगी सिंबा रणवीर की टक्कर !

 Published : Mar 21, 2018 11:27 am IST,  Updated : Mar 21, 2018 11:27 am IST

: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह गोलमाल के डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ पहली बार सिंबा के लिए साथ आ रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान रणवीर के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होनी है। लेकिन आपको बता दें, यह सोलो रिलीज नही

सिंबा vs दबंग 3- India TV Hindi
सिंबा vs दबंग 3

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह गोलमाल के डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ पहली बार सिंबा के लिए साथ आ रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान रणवीर के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होनी है। लेकिन आपको बता दें, यह सोलो रिलीज नहीं है।

मंगलवार को सिंबा की लीडिंग लेडी फाइनल हुई और सोशल मीडिया में इसका ऐलान किया गया। धर्मा प्रोडक्शन ने ट्विटर पर सारा अली खान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘सारा अली खान ‘सिंबा’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे। फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। This winter gets hotter!

अब आपको बता दें, इस फिल्म की टक्कर सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ के साथ होगी। सलमान खान इस साल दो फिल्मों के साथ नजर आएंगे। उनकी एक फिल्म ‘रेस 3’ ईद पर रिलीज होगी। इसके बाद दिसंबर में दबंग 3 रिलीज होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और प्री प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो चुका है। 21 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज हो रही है इसलिए दबंग 3 के मेकर्स की निगाहें 28 दिसंबर के स्लॉट पर है। रिपोर्ट्स यही है कि 28 को सिंबा के साथ सलमान की दंबग 3 रिलीज हो सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन