1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बहन कृष्णा से साथ मिलकर जिम खोलने जा रहे हैं टाइगर श्रॉफ

बहन कृष्णा से साथ मिलकर जिम खोलने जा रहे हैं टाइगर श्रॉफ

 Published : Nov 28, 2018 09:59 am IST,  Updated : Nov 28, 2018 10:03 am IST

बॉलीवुड फिल्मों में अपने स्टंट के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ एमएमए (मिक्सड मार्शल आर्ट्स) के प्रति अपने लगाव के चलते अपनी बहन कृष्णा के साथ मिलकर एक जिम खोलने जा रहे हैं।

बहन कृष्णा...- India TV Hindi
बहन कृष्णा श्रॉफ-टाइगर श्रॉफ

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मों में अपने स्टंट के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ एमएमए (मिक्सड मार्शल आर्ट्स) के प्रति अपने लगाव के चलते अपनी बहन कृष्णा के साथ मिलकर एक जिम खोलने जा रहे हैं। उनके इस जिम का उद्घाटन 1 दिसंबर को होने जा रहा है। टाइगर ने कहा, "एमएमए को लेकर कृष्णा और मेरा जुनून समान है और अपने इसी जुनून के चलते हम एक एमएमए केंद्रित प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए उत्साहित हैं।" 

'बागी 2' की सफलता के साथ अभिनेता के लिए वर्ष 2018 काफी फलदायक रहा। उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिग के साथ सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें अभिनेता ऋतिक रोशन भी हैं।

इसके साथ ही वह बहन कृष्णा के साथ जिम खोलने की प्रकिया में भी व्यस्त हैं। यह जिम बांद्रा में खुलेगा।

हॉकी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान ने दोहराया '70 मिनट' वाला डायलॉग, गूंजने लगी तालियां

तनुश्री दत्ता मामले में मुंबई पुलिस ने डेजी शाह को भेजा समन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन