1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ की इस तस्वीर के दीवाने हुए फैंस, इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो

टाइगर श्रॉफ की इस तस्वीर के दीवाने हुए फैंस, इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो

 Written By: IANS
 Published : Oct 03, 2020 07:27 am IST,  Updated : Oct 03, 2020 07:27 am IST

तस्वीर पोस्ट होते ही टाइगर श्रॉफ के चाहने वालों ने प्रतिक्रियाओं की भरमार लगा दी।

tiger shroff - India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ की ये फोटो वायरल हो रही है Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ नए सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी बैक बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं, जिसको देखकर उनके साथी और फैंस उनकी बॉडी से खासा 'इम्प्रेस्ड' हुए। टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर पोस्ट होते ही उनके चाहने वालों ने प्रतिक्रियाओं की भरमार लगा दी। अभिनेता अनिल कपूर ने लिखा, "शानदार .. प्रेरणादायक।"

टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी और अमाल मलिक को दिया 'अनबिलिवेबल' चैलेंज

संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने कमेंट किया "सुपर।" हाल ही में अभिनेता को घायल होने के बाद फ्लाइंग किक मारते देखा गया, जिसे देखकर उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए थे।

टाइगर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा है, "चोट के बाद एक बार फिर से किक मारकर अच्छा लगा। आशा करता हूं कि आप लोग भी इस सप्ताह अविश्वसनीय को विश्वसनीय बनाएंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन