1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी और अमाल मलिक को दिया 'अनबिलिवेबल' चैलेंज

टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी और अमाल मलिक को दिया 'अनबिलिवेबल' चैलेंज

 Published : Oct 02, 2020 07:56 pm IST,  Updated : Oct 02, 2020 07:56 pm IST

टाइगर ने इस चैलेंज के लिए दिशा पाटनी, अमाल मलिक और अपने फैंस समेत कई अन्य लोगों को नॉमिनेट किया है।

tiger shroff- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ Image Source : INSTAGRAM

टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में संगीत की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है और 'अनबिलिवेबल' के साथ सिंगिंग की शुरुआत की है, जो गौरव वाधवा द्वारा निर्मित है। अभिनेता अपनी चेक-लिस्ट से चीजों को पूरा कर रहे हैं और अपने प्रशंसकों को सरप्राइज करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे है। हाल ही में, टाइगर गाने के डांस वीडियो में अपनी ही धुन पर झूमते हुए नज़र आए थे। 

अभिनेता ने अब अपने गीत 'अनबिलिवेबल' के साथ एक चैलेंज की शुरुवात की है जहां वे अपने चश्मे को पास करते हुए नज़र आ रहे है। चैलेंज के लिए हैशटैग #unbelievableshadeschallenge है। टाइगर ने इस चैलेंज के लिए दिशा पाटनी, अमाल मलिक और अपने फैंस समेत कई अन्य लोगों को नॉमिनेट किया है।

'वॉर' के बाद ऋतिक, टाइगर को लेकर एक और एक्शन फिल्म बनाएंगे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद

टाइगर को उन्हें 'अनबिलिवेबल' की धुन पर अपने क्लासी चश्मे में थिरकते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार है। गीत 'अनबिलिवेबल' को टाइगर श्रॉफ ने अपनी आवाज़ दी है जो बिग बैंग म्यूजिक के गौतम वाधवा द्वारा निर्मित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन