1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माइकल जैक्सन की बायोपिक करना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ, बताया इसके पीछे का कारण

माइकल जैक्सन की बायोपिक करना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ, बताया इसके पीछे का कारण

 Published : May 20, 2019 07:52 am IST,  Updated : May 20, 2019 07:52 am IST

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 स्टार एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस और डांस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि टाइगर श्रॉफ फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया की बायोपिक में काम करेंगे। बल्कि टाइगर से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका साफ खंडन करते हुए कहा 

tiger shroff- India TV Hindi
tiger shroff Image Source : INSTAGRAM

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 स्टार एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस और डांस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि टाइगर श्रॉफ फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया की बायोपिक में काम करेंगे। बल्कि टाइगर से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका साफ खंडन करते हुए कहा कि मैंने अभी तक कोई भी बायोपिक नहीं की है। अगर बायोपिक करना भी चाहूंगा तो माइकल जैक्सन की। गौरतलब है कि टाइगर ने माइकल जैक्सन की बायोपिक करने की इच्छा जाहिर की है। टाइगर ने बताया कि उनकी लाइफ में माइकल जैक्सन का क्या रोल है।

टाइगर ने बताया, ''मैंने जब फिल्म 'हीरोपंती' साइन की थी, उस वक्त ही सोचा था कि मुझे माइकल जैक्सन की तरह डांस करना है, इसलिए मैं बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन के डांस का भी बड़ा फैन हूं, आज मैं जहां भी हूं, उसकी वजह सिर्फ माइकल जैक्सन हैं क्योंकि वही मेरी सबसे पहली प्रेरणा थे, पहली फिल्म साइन करने से एक साल पहले ही मैंने डांस सीखना शुरू कर दिया था, भले ही लोगों को लगता हो कि मैं बचपन से ही डांस करता हूं तो ऐसा सोचना गलत है।' 

उन्होंने आगे बताया कि ' मैंने अपने डांस का सफर 6 साल पहले ही शुरू किया था, मेरी बॉडी सख्त थी, इसलिए मुझे डांस करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी, मैं बहुत शर्मिला भी हूं और इसे खत्म करने में भी मुझे बहुत समय लगा लेकिन अभी भी पूरी तरह से यह खत्म तो नहीं हो पाई लेकिन पहले के मुकाबले अब काफी खुल गया हूं, मैं एक्शन, रोमांस के साथ रियलिस्टिक फिल्में भी करना चाहता हूं।'

बॉलीवुड में लगातार बन रही बायोपिक पर टाइगर ने कहा, 'यह सच है कि कई जाने माने लोगों की बायोपिक बनीं और अभी भी जारी है, जहां तक मैं मानता हूं तो मैं माइकल जैक्सन की बायोपिक करना चाहता हूं, यदि मुझे ऐसा कोई मौका मिले तो बहुत खुशी होगी क्योंकि वह मेरी प्रेरणा हैं,  आज माइकल जैक्सन को हर देश, हर गली और हर बच्चा जानता है, ठीक माइकल जैक्सन की तरह मैं अपनी लाइफ में तरक्की पाना चाहता हूं।'

ये भी पढ़ें:

De De Pyaar De Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की कमाई में दूसरे दिन आया उछाल 

अर्जुन रामपाल प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला सेलिब्रेट कर रहे हैं Babymoon, दोनों की रोमांटिक तस्वीर वायरल

cannes 2019: विवादों के बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ तस्वीर में नजर आईं हिना खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन