1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. De De Pyaar De Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, तब्बू , रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की कमाई में दूसरे दिन आया उछाल

De De Pyaar De Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, तब्बू , रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की कमाई में दूसरे दिन आया उछाल

 Published : May 19, 2019 08:17 pm IST,  Updated : May 19, 2019 08:18 pm IST

De De Pyaar De Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

De De Pyaar De Box Office Collection Day 2- India TV Hindi
De De Pyaar De Box Office Collection Day 2 Image Source : INSTAGRAM

De De Pyaar De Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन यानि शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल आई है। फिल्म ने दूसरे दिन 13.39 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने दो दिनों में 23.80 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

फिल्म 17 मई को 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से तीन सीन भी काटे हैं।

De De Pyar De Review:

अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत की फ़िल्म ‘दे दे प्यार दे’ दो ऐसे प्रेमी की है जिनके बीच एज गैप नहीं जनरेशन गैप है। लड़के से लड़की की उम्र 24 साल छोटी है। इस तरह की फिल्में पहले भी बॉलीवुड में बन चुकी हैं जैसे 'चीनी कम', 'दिल चाहता है' और 'दिल तो बच्चा है जी'। ये वाली फिल्म बाकी फिल्मों से किस तरह अलग है आइए जानते हैं।

ये कहानी है 50 साल के आशीष (अजय देवगन) की है जिसे 26 साल की आएशा (रकुल प्रीत) से प्यार हो जाता है, दोनों लंदन में मिलते हैं और शादी करने का फ़ैसला करते हैं। आशीष उसे अपने घर वालों से मिलाने के लिए अपने शहर लौटता है जहाँ उसकी बेटी की शादी हो रही है, जो उसकी गर्लफ्रेंड की हमउम्र है। 

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

फरहान अख्तर ने ट्रोल होने के बाद दिया जवाब, फिर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर साधा निशाना

cannes 2019: विवादों के बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ तस्वीर में नजर आईं हिना खान

तारा सुतारिया: सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत क्यूट हैं, वो अच्छे बॉयफ्रेंड बनेंगे

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन