फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने 19 मई की सुबह ट्वीट कर भोपाल के लोगों को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को वोट ना करने की अपील की थी। फरहान को इस ट्वीट पर ट्रोल किया जाने लगा क्योंकि भोपाल में वोटिंग 12 मई को ही हो चुकी है। हालांकि ट्रोलिंग के बाद फरहान ने कमबैक किया और एक और ट्वीट कर फिर से साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा।
Related Stories
उन्होंने ट्वीट किया- ''हमने तारीख गलत समझी तो गला पकड़ लिया, जिसने इतिहास गलत समझा उसे गले लगा रहे हो।''
आपको बता दें कि कुछ समय पहले साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था। इसके बाद उनकी बहुत आलोचना हुई थी। साध्वी प्रज्ञा ने इसके बाद माफी तो मांग ली थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वो दिल से कभी साध्वी प्रज्ञा को माफ नहीं कर पाएंगे।
फरहान के पहले वाले ट्वीट पर लोगों ने उन्हें इस तरह ट्रोल किया था...


फरहान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो सोनाली बोस की 'द स्काई इज़ पिंक' में प्रियंका चोपड़ा और ज़ायरा वसीम के साथ नज़र आएंगे। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।