1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग हॉलिडे की तस्वीर की शेयर

फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग हॉलिडे की तस्वीर की शेयर

 Published : May 13, 2019 11:32 pm IST,  Updated : May 13, 2019 11:32 pm IST

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीर शेयर करते रहते हैं।

Farhan Akhtar, Shibani Dandekar- India TV Hindi
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar Image Source : INSTAGRAM

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीर शेयर करते रहते हैं। दोनों साथ में समय बिताने के लिए वेकेशन पर जाते हैं और वहां की तस्वीरें शेयर करते हैं। सोमवार को दोनों ने अपने हॉलिडे की कुछ तस्वीरें शेयर की।

फरहान ने अपनी और शिबानी की तस्वीर शेयर की, वहीं शिबानी ने अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बिकिनी में नज़र आ रही हैं।

जनवरी में कपल फरहान का 45वां जन्मदिन मनाने मैक्सिको गया था। देखें वहां की कुछ तस्वीरें...

शिबानी ने फरहान के घर पर जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के साथ होली भी मनाई थी। शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीर भी शेयर की थी।

हाल ही में फरहान ने Tape Cast Season 2 में शिबानी संग अपनी शादी के सवाल पर जवाब दिया था। शो में वह भूमि पेडनेकर के साथ आए थे। भूमि ने ‘Do Not Play’ कैसेट चलाया, जिसमें शिबानी ने फरहान से पूछा कि वह शादी कब कर रहे हैं। इस पर फरहान ने कहा था- ''मुझे नहीं पता, हो सकता है अप्रैल या मई में।''

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो फरहान, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'तूफान' और सोनाली बोस की 'द स्काइ इज पिंक' में नज़र आएंगे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और ज़ायरा वसीम भी हैं।

शिबानी ने 'द स्टेज, स्टाइल एंड द सिटी' और 'टॉप मॉडल इंडिया' जैसे शो होस्ट किए हैं। इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' में भी नज़र आ चुकी हैं। वह IPL होस्ट करने के बाद चर्चा में आई थीं।

Also Read:

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की तुलना एवेंजर्स से करने के कारण आदित्य सील हुए ट्रोल

दीपिका पादुकोण की मम्मी ने उज्जला पादुकोण ने फैमिली फ्रेंड की ऐसे की मिमिक्री, देखें Video

सुरवीन चावला ने बेटी इवा के साथ कराया फोटोशूट, 1 महीने पहले बनी थीं मां

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन