1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुरवीन चावला ने बेटी इवा के साथ कराया फोटोशूट, 1 महीने पहले बनी थीं मां

सुरवीन चावला ने बेटी इवा के साथ कराया फोटोशूट, 1 महीने पहले बनी थीं मां

 Published : May 13, 2019 06:51 pm IST,  Updated : May 13, 2019 08:34 pm IST

एक्ट्रेस सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने अपनी बेटी इवा के साथ फोटोशूट करवाया है और उसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

 Surveen Chawla with daughter Eva- India TV Hindi
Surveen Chawla with daughter Eva Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने अपनी बेटी इवा के साथ फोटोशूट करवाया है और उसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इवा का जन्म इस साल 15 अप्रैल को हुआ था। 19 अप्रैल को सुरवीन ने अपनी बेटी के पैर की तस्वीर शेयर करते हुए उसके नाम की घोषणा की थी।

इसके पहले बॉम्बे टाइम्स को बेटी पैदा होने की न्यूज कंफर्म करते हुए उन्होंने कहा था- ''इस फीलिंग को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसे बस महसूस किया जा सकता है। हम बहुत सौभाग्यशाली हैं।''

सुरवीन ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अपने बेबी बंप की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

सुरवीन ने जुलाई 2015 में इटली में अक्षय से सीक्रेट वेडिंग की थी। जब सीक्रेट का सबको पता चला तो सुरवीन ने कहा था- ''मैं हमेशा से अपनी शादी प्राइवेट तरीके से करना चाहती थी। कुछ समय के लिए हमने इसे प्राइवेट रखा था और बताने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे।''

सुरवीन ने टीवी शो 'कहीं तो होगा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'हेट स्टोरी 2', 'अगली', 'वेलकम बैक', 'पार्च्ड' जैसी बॉलीवुड फिल्में की। इसके बाद 24 (सीजन 2) से उन्होंने टीवी पर वापसी की। वह 'हक से' और 'सेक्रेड गेम्स' वेब सीरीज़ में भी नज़र आ चुकी हैं। वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का भी जाना-माना नाम हैं।

Also Read:

Kasautii Zindagii Kay 2: हिना खान को पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस ने दिया फेयरवेल, देखें Videos

Kabir Singh Trailer Launch: शाहिद कपूर ने किया खुलासा ब्रेकअप के बाद ऐसी हो गई थी उनकी जिंदगी

सुहाना खान ने मदर्स डे पर मम्मी गौरी खान के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन