1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News 4 May: 'एवेंजर्स एंडगेम' की ताबड़तोड़ कमाई से लेकर आमिर की आने वाली फिल्म के रिलीज डेट का खुलासा

Latest Bollywood News 4 May: 'एवेंजर्स एंडगेम' की ताबड़तोड़ कमाई से लेकर आमिर की आने वाली फिल्म के रिलीज डेट का खुलासा

 Published : May 04, 2019 08:55 am IST,  Updated : May 04, 2019 02:38 pm IST

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चढ्ढा फिल्म रिलीज से पहले ही खासा सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म को लेकर जब आमिर से बात की गई तो आमिर ने फिल्म को लेकर कई खुलासे किये।

bollywood news- India TV Hindi
bollywood news

रिलीज से पहले ही हिट हो रही आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', इस एक्टर की लिखी कहानी पर बन रही फिल्म

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चढ्ढा फिल्म रिलीज से पहले ही खासा सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म को लेकर जब आमिर से बात की गई तो आमिर ने फिल्म को लेकर कई खुलासे किये। आमिर ने बताया कि ये फिल्म 1994 की हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फ़ॉरेस्ट गंप की रीमेक है। फिल्म के बारे में आमिर ने बताया कि वो पिछले 8 साल से इस फिल्म के अधिकार खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। ये फिल्म 1994 में आई थी। ये फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो दिमाग से कमजोर है। ये व्यक्ति आर्मी सर्विस ज्वाइन कर लेता है लेकिन अपने बचपन की यादों से पीछा नहीं छुड़ा पाता। ये खूबसूरत फिल्म अपने दौर की सुपरहिट फिल्मों में से है।

'एवेंजर्स एंडगेम' ने ताबड़तोड़ कमाई से अब बनाया ये नया रिकॉर्ड, 'अवतार' को भी किया पीछे

हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म ने भारत में 5 दिन में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म तो मोटी कमाई कर ही रही है फिल्म से जुड़े सितारों ने भी इस फिल्म में काम करने के लिए मोटी रकम ली है। सिर्फ इतना ही नहीं दिन पर दिन फिल्म दूसरे हॉलीवुड फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट ट्विट किया है कि हॉलीवुड फिल्म अवतार को पीछे करते हुए यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों से सबसे नंबर वन पर आ गया है।

शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के लिए किया Tweet कर कह दी ये बड़ी बात

बॉलीवुड की फेमस जोड़ी शबाना आजमी और और जावेद अख्तर दोनों आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार शबाना आजमी जिन वजह से सुर्खियों में वह सुनकर आपके चेहरे पर भी एक पल के लिए मुस्कान आ जाएगी। शबाना ने पति जावेद के लिए एक प्यारा सा ट्विट शेयर किया है। शबाना ने लिखा है कि बाल सफेद हुए तो क्या हुआ, दिल तो अभी काला है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन