1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर कर रहे हैं 'तूफान' की तैयारी, पंच करते हुए शेयर किया वीडियो

फरहान अख्तर कर रहे हैं 'तूफान' की तैयारी, पंच करते हुए शेयर किया वीडियो

 Published : May 17, 2019 07:05 am IST,  Updated : May 17, 2019 11:05 am IST

फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तूफान' की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बॉक्सिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Farhan Akhtar- India TV Hindi
Farhan Akhtar Image Source : INSTAGRAM

फरहान अख्तर(Farhan Akhtar) अपनी आने वाली फिल्म 'तूफान' की तैयारी शुरू कर दी है। वह इन दिनों बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। फरहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पंचिंग बैग को पंच करते हुए वीडियो शेयर की है। 

आपको बता दें तूफान को राकेश ओम प्रकाश मेहरा डायरेक्ट करने वाले हैं। 'भाग मिल्खा भाग' के बाद दोनों फिर एक साथ काम करते नजर आने वाले हैं। फिल्म के बारे में फरहान अख्तर पहले ही अनाउंस कर चुके हैं। यह फिल्म एक बॉक्सर की कहानी होने वाली है। 

फरहान अख्तर ने कुछ समय पहले भी बॉक्सिंग करते हुए वीडियो सोसल मीडिया पर शेयर की थी। इस वीडियो में फुल एनर्जी के साथ फरहान अख्तर बॉक्सिंग करते नजर आ रहे हैं। फरहान अख्तर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह सिर्फ ताकत की नहीं बल्कि स्पीड की भी बात है। 

राकेश ओम प्रकाश ने पीटीआई से बात करते हुए कहा- मैं फिल्म के लिए बहुत एक्साइटिड हूं। मैं फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता हूं क्योंकि हमने अभी तक फिल्म की शूटिंग करना शुरू नहीं किया है। हम फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी में शुरु करने वाले हैं। मैं और फरहान दोनों 6 साल के बाद साथ में काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया- फिल्म की कहानी अंजुम राजाबली ने लिखी है। यह एक बॉक्सर की लव स्टोरी है। यह एक सच्ची कहानी नहीं है।

Also Read:

वरुण धवन ने की घायल डांसर की मदद, इलाज के लिए दिए 5 लाख रुपये

शाहरुख खान ने न्यूयॉर्क में एक बार फिर की ऋषि कपूर से मुलाकात, नीतू कपूर ने तारीफ में कहा ये

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन