1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस अभिनेत्री के डांस के कायल हैं टाइगर श्रॉफ

इस अभिनेत्री के डांस के कायल हैं टाइगर श्रॉफ

 Published : Apr 25, 2016 04:48 pm IST,  Updated : Apr 25, 2016 04:48 pm IST

टाइगर श्रॉफ को हिन्दी सिनेमाजगत में एक बेहतरीन डांसर माना जाता है वह अपनी खास नृत्य शैली के लिए पहचाने जाते हैं।

tiger- India TV Hindi
tiger

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को हिन्दी सिनेमाजगत में एक बेहतरीन डांसर माना जाता है वह अपनी खास नृत्य शैली के लिए पहचाने जाते हैं। अपने डांस के लिए खूब वाह वाही बटोरने वाले टाइगर खुद भी बॉलीवुड की एक हसीना के डांस के कायल हैं। टाइगर ने हाल ही में इस बात को माना है कि 'बागी' में अपनी सह-कलाकार श्रद्धा कपूर के साथ डांस करने के दौरान वह काफी नर्वस थे। वह इस बात से काफी खुश थे कि उन दोनों के 'डांस स्टेप' अलग-अलग थे। टाइगर ने कहा, "श्रद्धा एक बेहतरीन डांसर हैं। 'एबीसीडी 2' को देखने और फिल्म के गाने 'सुन साथिया' में उनके नृत्य को देखने के बाद मैं सच में उनकी नृत्य शैली का कायल हो गया।"

इसे भी पढ़े:- ...तो इसलिए खुद को मजदूर मानते हैं टाइगर श्रॉफ

इन दिनों टाइगर अपनी आगामी फिल्म ‘बागी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं।

tiger
tiger

टेलीविजन शो 'यार मेरा सुपरस्टार' पर अभिनेता ने कहा, "हमें फिल्म की पहली शूटिंग की शुरुआत में एक गाना 'लेट्स टॉक एबाउट लव' शूट करना था। जब श्रद्धा शूट पर आईं, तो वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार थीं। मैं काफी घबराया हुआ था, लेकिन भाग्य से हमारे डांस के स्टेप अलग-अलग थे। वह बचपन से ही सभी नृत्य डांस प्रतियोगिताएं जीतती आ रही है।"

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘बागी’ 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन