1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने शेयर की पहले फोटोशूट की तस्वीर, शर्टलेस आए नजर

टाइगर श्रॉफ ने शेयर की पहले फोटोशूट की तस्वीर, शर्टलेस आए नजर

 Published : Nov 24, 2020 10:31 pm IST,  Updated : Nov 24, 2020 10:31 pm IST

बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने अपने पहले फोटोशूट से एक तस्वीर साझा की है।

tiger shroff- India TV Hindi
tiger shroff Image Source : INSTAGRAM/TIGER SHROFF

बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने अपने पहले फोटोशूट से एक तस्वीर साझा की है। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर मोनोक्रोम मोशन तस्वीर शेयर की, जहां वह अपनी बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "फ्रेश आउट्टा स्कूल .. मेरे पहले शूट में से एक। चेहरे के बाल के अलावा और कुछ नहीं बदला।"

अभिनेता अक्सर अपने मार्शल आर्ट अभ्यास और जिम वर्कआउट के वीडियो, सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अभिनेता अगली बार फिल्म 'गणपत' में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू होगी। यह एक्शन फिल्म महामारी के बाद की डायस्टोपियन युग के बारे में बताती है। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग 2021 में शुरू होगी। हाल ही में टाइगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह इसका अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता चार बार में सिर्फ एक बार इसे सही से कर पाने में सक्षम होते हैं, जिसे लेकर कैप्शन में वह लिखते हैं, "आपको पता होना चाहिए कि आपमें जंग लग गया है, जब आप अपने पसंदीदा मूव को चार में से एक बार सही से कर पाते हैं। हैशटैगनीडएबिगरटार्गेट।"

Celebs On Instagram: सना खान ने शेयर की 'वलीमा' की तस्वीरें, सनी लियोनी बार्बी लुक में आईं नजर

इसके अलावा, टाइगर अब जल्द ही एक्शन ड्रामा 'बागी 4' और अपनी डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' के सीक्वेल की भी शूटिंग शुरू करेंगे। टाइगर आखिरी बार बागी 3 में नजर आए थे और इससे पहले टाइगर ऋतिक रोशन के साथ वॉर में नजर आए थे। 

(इनपुट -आईएएनएस) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन