1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ को नन्ही फैन ने कहा- 'आई लव यू', शेयर किया वीडियो

टाइगर श्रॉफ को नन्ही फैन ने कहा- 'आई लव यू', शेयर किया वीडियो

 Published : Dec 14, 2019 07:57 pm IST,  Updated : Dec 14, 2019 07:58 pm IST

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अपनी एक प्यारी सी फैन का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह उन्हे आई लव यू कह रही हैं।

tiger shroff- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ ने शेयर की वीडियो।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बागी 3 की शूटिंग में बिजी हैं। एक्शन फिल्मों से सभी का दिल जीतने वाले टाइगर की फैन फॉलोइंग काफी है। टाइगर ने सोशल मीडिया पर अपनी 5 साल की फैन की वीडियो शेयर की है।

टाइगर की छोटी फैन वीडियो में उनकी फिल्म वॉर का गाना जय जय शिव शंकर गा रही हैं। उसके बाद कहती हैं आई लव यू टाइगर श्रॉफ। मेरे पास आ जाओ।

टाइगर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-यह अभी तक का बेस्ट वीडियो है। प्लीज मेरी तरफ से बच्ची को ढेर सारा प्यार और और एक बड़ा हग दें। आशा है जल्द ही मिलूं।

आपको बता दें बच्ची की मां ने सोशल मीडिया पर बेटी की वीडियो शेयर किया था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- टाइगर श्रॉफ तुम्हारी सबसे बड़ी फैन। यह मेरी बेटी हीवा है। यह महज 5 साल की है और हम यूनाइटिड स्टेट में रहते हैं। वो तुमसे बहुत प्यार करती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ आखिरी बाद ऋतिक रोशन के साथ एक्शन फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। अब टाइगर जल्द ही 'बागी 3' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन