1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने डांस फ्लोर पर दिखाए डायनामाइट मूव्स, शेयर किया वीडियो

टाइगर श्रॉफ ने डांस फ्लोर पर दिखाए डायनामाइट मूव्स, शेयर किया वीडियो

 Published : Sep 06, 2020 07:48 am IST,  Updated : Sep 06, 2020 07:48 am IST

टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डायनामाइट मूव्स करते नजर आ रहे हैं।

tiger shroff- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ Image Source : INSTAGRAM/TIGERJACKIESHROFF

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो में डांस फ्लोर पर कुछ डायनामाइट मूव्स दिखाया, जिसको देखकर उनके प्रशंसकों और दोस्तों का मुह हमेशा की तरह खुला का खुला रह गया। वीडियो में अभिनेता ने दक्षिण कोरियाई ब्वॉयज बैंड बीटीएस के नए सिंगल पर अपना मूव्स करते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "किसी और को बीटीएस के नए सिंगल से प्यार है।"

टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट में लिखा "मुझे, लेकिन इसका वीडियो देखने के बाद।" अभिनेता सिकंदर खेर ने कहा, "क्या वाइब्स हैं, हमेशा ऑन।" अभिनेत्री संदीपा धर ने लिखा, "डायनामाइट।"

टाइगर अक्सर डांस करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं। उन्होंने भी काम पर वापसी कर ली है। हालांकि वह किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं इस बारे में उन्होंने जानकारी नहीं दी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। यह बागी सीरीज की तीसरी फिल्म थी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन