1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने बताया दिशा पटानी के सिर पर है इस बेहतरीन शख्स का हाथ

टाइगर श्रॉफ ने बताया दिशा पटानी के सिर पर है इस बेहतरीन शख्स का हाथ

 Published : Feb 28, 2018 03:19 pm IST,  Updated : Feb 28, 2018 03:19 pm IST

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बागी 2' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म में टाइगर के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा...

Disha- India TV Hindi
Disha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बागी 2' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म में टाइगर के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी भी मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। दिशा के फिल्मी सफर को लेकर टाइगर का कहना है कि उनके ऊपर इंडस्ट्री के एक बेहतरीन शख्स का हाथ है। 'बागी 2' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर टाइगर ने साजिद नाडियाडवाला की सराहना करते हुए कहा कि वह कलाकारों को काम करने की स्वतंत्रता देते हैं।

टाइगर ने कहा, "मैं उनकी छत्रछाया में काफी खुश हूं। वह मेरा मार्गदर्शन करते हैं।" टाइगर ने कहा, "जहां तक दिशा की बात की जाए तो उनके सिर पर इंडस्ट्री के एक सबसे अच्चे शख्स का हाथ है। साजिद सर ने स्क्रिप्ट और निर्देशक के माध्यम से हमे पूरी स्वतंत्रता दी है और जिस तरह से दिशा ने फिल्म में अभिनय किया है, वह अद्भुत है। हम खुशनसीब है कि हमारे सिर पर ऐसे गुरु का हाथ है।"

गौरतलब है कि 'बागी 2' वर्ष 2016 में आई फिल्म ‘बागी’ की सीक्वल हैं। इस फिल्म में टाइगर और साजिद तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म 30 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन