1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति रितेश देशमुख की फिल्म 'मरजावां' का ट्रेलर देखकर जेनेलिया ने कहा 'हाय मैं मरजावां'

पति रितेश देशमुख की फिल्म 'मरजावां' का ट्रेलर देखकर जेनेलिया ने कहा 'हाय मैं मरजावां'

 Published : Sep 27, 2019 05:14 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 05:14 pm IST

 'मरजावां' में रितेश एक विलेन का किरदार निभा रहे हैं। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी। 

रितेश देशमुख की फिल्म...- India TV Hindi
रितेश देशमुख की फिल्म 'मरजावां' का ट्रेलर देखकर जेनेलिया ने कहा 'हाय मैं मरजावां'

मुंबई: रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'मरजावां' का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च हो गया। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ऐसे में रितेश देशमुख की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डीसूजा ने भी इस पर अपनी राय जाहिर की है। रितेश ने गुरुवार को अपनी इस आने वाली फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर लॉन्च करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, "तू नायक तो मैं खलनायक, तू साणा तो मैं डेढ साणा! हैशटैगमरजावांट्रेलरआउटनाओ।"

इस पर जेनेलिया ने जवाब दिया, "और रितेश..अच्छा हो या बुरा, मेरा दिल हमेशा तुम्हारा ही रहेगा..हाय मैं हैशटैगमरजावां।"

फिल्म में रितेश एक विलेन का किरदार निभा रहे हैं। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले 22 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 8 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और तारा सुतारिया भी हैं।

इनपुट- आईएनएस

Also Read:

सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' से सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक आया सामने

आयुष्मान खुराना लंबे समय तक फिल्मों से लेंगे ब्रेक, कहा- बीवी-बच्चों को जरुरत है मेरी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 27th Sep: वेदिका को सुसाइड करता देख नायरा ने कार्तिक से मांगा तलाक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन