1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘9 Months’ में तुषार कपूर सिखाएंगे बच्चों की परवरिश का हुनर

‘9 Months’ में तुषार कपूर सिखाएंगे बच्चों की परवरिश का हुनर

 Published : Mar 28, 2018 04:07 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 04:07 pm IST

तुषार कपूर कुछ वक्त पहले ही सेरोगेसी के जरिए पिता बने हैं। इसके बाद से ही तुषार अपने बेटे की परविश के लिए अपना पूरा वक्त दे रहे हैं। लेकिन अब तुषार वेब श्रृंखला '9 मंथ्स' पर बच्चे के लालन-पालन से जुड़े हुनर को शेयर करते हुए दिखाई देंगे।

Tusshar Kapoor- India TV Hindi
Tusshar Kapoor  

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर कुछ वक्त पहले ही सेरोगेसी के जरिए पिता बने हैं। इसके बाद से ही तुषार अपने बेटे की परविश के लिए अपना पूरा वक्त दे रहे हैं। लेकिन अब तुषार वेब श्रृंखला '9 मंथ्स' पर बच्चे के लालन-पालन से जुड़े हुनर को शेयर करते हुए दिखाई देंगे। यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि तुषार श्रृंखला के दूसरे सत्र में दिखेंगे, जो मंगलवार को एक समाचार पोर्टल पर लॉन्च की गई। '9 मंथ्स' माता-पिता के लिए एक व्यापक मार्गदर्शिका है और इसमें नवजात शिशु के प्रथम वर्ष के पहलुओं को शेयर किया जाएगा।

गौरतलब है कि तुषार के अलावा, दूसरे सत्र में अभिनेत्री अमृता रायचंद और आदित्य तिवारी अतिथि भूमिकाओं में दिखेंगे। इसमें सितारे अपने निजी अनुभवों को बालरोग विशेषज्ञों, मनोवैज्ञानिकों और आहार विशेषज्ञों के साथ साझा करेंगे, और हर सवालों के जवाब देंगे, जिनके बारे में जानना किसी भी नए माता-पिता के लिए काम का होगा।

बता दें कि तुषार ने बेशक अभिनय जगत से थोड़ी दूरी जरूर बना ली है। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। तुषार अक्सर अपने नन्हें लाडले लक्ष्य की तस्वीरें और वीडियो अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन