1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीवी सितारों ने मास्क लगाकर की पार्टी, मोहित, शनाया, गौतम, करन वाही समेत ये सितारे हुए शामिल

टीवी सितारों ने मास्क लगाकर की पार्टी, मोहित, शनाया, गौतम, करन वाही समेत ये सितारे हुए शामिल

 Published : Jun 19, 2020 10:59 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 10:59 pm IST

 मोहित और शनाया ने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें उन्हें घर पर मास्क लगाए पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। 

टीवी सितारों ने मास्क...- India TV Hindi
टीवी सितारों ने मास्क लगाकर की पार्टी Image Source : INSTAGRAM- ITSMOHITSEHGAL

मुंबई: कोरोना वायरस महामारी के बीच लेखक गौतम हेगड़े का जन्मदिन मनाने के लिए शनाया ईरानी, करन वाही, मोहित सहगल, रिद्धि डोगरा और आशा नेगी जैसे टेलीविजन के सितारे एक साथ शामिल हुए। मोहित और शनाया ने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें उन्हें घर पर मास्क लगाए पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। नमन शॉ, बरुन सोबती, मियांग चेंग और अक्षय डोगरा भी इस पार्टी में मौजूद रहे।

मोहित ने गौतम को सोशल मीडिया पर विश करते हुए लिखा, "हैप्पी लॉकडाउन बर्थडे मेरे प्यारे दोस्त। उम्मीद करता हूं कि हम सभी ने तुम्हारे दिशा-निर्देशों का पालन किया जैसे कि घर के अंदर घुसने से पहले जूते बाहर खोलना, हाथों को सैनिटाइज करना, हमेशा मास्क पहनकर रहना, लेकिन मास्क के चक्कर में केक तो खाया ही नहीं..खैर कोई बात नहीं।"

गौतम 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'सरस्वतीचंद्र', 'साथ निभाना साथिया' और 'मिले जब हम तुम' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन