1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉथरुम में स्लिप होने का बाद ट्विंकल खन्ना बनी बाबा, फैन्स को दे डाला ये ज्ञान

बॉथरुम में स्लिप होने का बाद ट्विंकल खन्ना बनी बाबा, फैन्स को दे डाला ये ज्ञान

 Published : Jan 31, 2020 07:49 am IST,  Updated : Jan 31, 2020 07:50 am IST

ट्विंकल खन्ना बॉथरुम में स्लिप हो गई थीं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके लोगों को ज्ञा न दिया है।

twinkle khanna- India TV Hindi
ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने सेंस ऑफ ह्यूमर सेवह हर किसी का दिल जीत लेती हैं। गुरुवार की सुबह बॉथरुम में ट्विंटकल थोड़ा सा स्लिप हो गई थीं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फनी पोस्ट शेयर किया है जिसमें स्लिप होने को प्यार में पड़ने से तुलना कर डाली है और फैन्स को ये  ज्ञान दे डाला है।

ट्विंकल ने पोस्ट शेयर किया-  प्यार में पड़ना उतना ही अचानक है जितना शॉवर में स्लिप होना।दोनों ऐसी घटनाएं हैं जिसमें आखिरी में आप कमर के बल सीधे गिर जाते हो। #BabaTwnikledev।

ट्विंकल ने यह पोस्ट ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- यह अनुमान लगाने के लिए कोई प्राइज नहीं मिलेगा कि आज सुबह थोड़ा सा स्लिप होना यादगार रहा। हम गिरते हैं , उठते हैं और  हम और भी अस्तित्वहीन बकवास करते हैं।

ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड में फिल्म बरसात से कदम रखा था। मगर कुछ सालों बाद ही उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी। वह आखिरी बार लव के लिए कुछ भी करेगा फिल्म में नजर आईं थी। 2015 में ट्विंकल ने बतौर राइटर डेब्यू किया है। उनकी पहली किताब मिसेस फनीबोन 2015 में लॉन्च हुई थी। यह किताब लोगों को बहुत पसंद आई थी। इसके बाद ट्विंकल कई किताबें लिख चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन