1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना को याद आए पुराने दिन, कजिन करण कपाड़िया के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

ट्विंकल खन्ना को याद आए पुराने दिन, कजिन करण कपाड़िया के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

 Published : Nov 22, 2019 07:12 am IST,  Updated : Nov 22, 2019 07:12 am IST

ट्विंकल खन्ना ने कजिन करण कपाड़िया के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों ही बहुत क्यूट लग रहे हैं।

twinkle khanna shares throwback picture with karan kapadia- India TV Hindi
ट्विंकल खन्ना ने शेयर की थ्रोबैक पिक्चर

ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फोटोज शेयर करने के साथ किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। ट्विंकल खन्ना थ्रोबैक फोटो शेयर करती हैं। ट्विंकल ने अपने कजिन करण कपाड़िया के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर की है।

ट्विंकल खन्ना ने दो फोटो शेयर की हैं। एक थ्रोबैक फोटो है और और एक आज के समय की। फोटो शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा- हर चीज के आखिरी में आप जो बेस्ट चीज पाते हैं वह है जिसके साथ आपने शुरूआत की होती है, आपकी फैमिली। हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहते हैं और कभी साथ नहीं छोड़ते हैं।

ट्विंकल खन्ना अक्सर कजिन करण के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। करण कपाड़िया के जन्मदिन पर ट्विंकल ने बचपन की फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया था।

करण अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के साथ पार्टी करते रहते हैं। कुछ समय पहले सभी ने मिलकर ट्विंकल की दादी का बर्थ डे सेलिब्रेट किया था।

आपको बता दें करण कपाड़िया बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं। करण ने फिल्म 'ब्लैंक' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में करण के साथ सनी देओल अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन