Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वजह से ट्विंकल खन्ना छिपा रही थीं अपना चेहरा, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

इस वजह से ट्विंकल खन्ना छिपा रही थीं अपना चेहरा, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Mar 13, 2020 02:40 pm IST, Updated : Mar 13, 2020 03:33 pm IST

ट्विंकल खन्ना ने साल 2018 में अपने पति 'पैडमैन' से प्रोडक्शन हाउस मिसेज फनीबोन्स की शुरुआत की थी।

twinkle khanna unibrow- India TV Hindi
मीडिया के सामने अपना चेहरा छिपाती ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में एक एड फिल्म के लिए शूट किया, लेकिन जब वो काम खत्म करने के बाद अपनी कार की तरफ वापस लौट रही थीं तो उन्होंने कागज से अपना चेहरा ढक लिया। अब ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इसकी वजह बताई है।

ट्विंकल खन्ना ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मास्क खत्म हो जाने के बाद जो लोग करेंगे, वही मैं भी कर रही हूं। मैं यूनिब्रो में रॉक कर रही हूं.. कुछ नया आने वाला है.. बड़े सरप्राइज के लिए इंतजार करें।' इस वीडियो को देखने के बाद लोग खूब हंस रहे हैं। 

कोरोना वायरस के चलते सलमान खान और ऋतिक रोशन ने आगे बढ़ाई इंटरनेशनल इवेंट्स की डेट

गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोनावायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इससे बचने के लिए लोग मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। बॉलीवुड हस्तियां भी फैंस को इस वायरस से बचने की नसीहत दे रही है।

बता दें कि ट्विंकल खन्ना निर्माता होने के साथ-साथ लेखिका भी हैं। उन्होंने साल 2018 में अपने प्रोडक्शन हाउस मिसेज फनीबोन्स मूवीज की शुरुआत की और अपने पति अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' से डेब्यू किया।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement