1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने किया खुलासा, इन दो ऑस्कर विजेता फिल्मों ने शानदार फिल्में बनाने के लिए किया प्रेरित

शाहरुख खान ने किया खुलासा, इन दो ऑस्कर विजेता फिल्मों ने शानदार फिल्में बनाने के लिए किया प्रेरित

 Published : Feb 12, 2020 07:50 am IST,  Updated : Feb 12, 2020 07:50 am IST

शाहरुख खान ने खुलासा किया है कि दो ऑस्कर विजेता फिल्मों ने उन्हें अच्छी फिल्में बनाने के लिए प्रेरित किया है।

 shah rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान

शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आए हैं मगर अपने फैन्स से बातचीत करने के लिए वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शाहरुख पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उनके फैन पेज ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें शाहरुख खान उन दो ऑस्कर विजेता खास फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने उन्हे अच्छी फिल्में बनाने के लिए प्रेरित किया है।

फैन पेज द्वारा शेयर वीडियो में शाहरुख खान से उनकी लेटेस्ट फेवरेट फिल्मों के बारे में पूछा गया। शाहरुख ने कहा- 'पैरासाइट' फिल्म ने हाल ही में उन्हें प्रेरित किया है। इस फिल्म ने सोमवार को चार ऑस्कर अवार्ड बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म जीते हैं। शाहरुख खान वीडियो में कहते हैं उनकीऑल टाइम फेवेरट फिल्म तो शोले और डर्टी हैरी है। मगर इस समय जिन फिल्मों ने उन्हें प्रेरित किया वो 'पैरासाइट' और 'जोकर' हैं।

आपको बता दें जोकर फिल्म ने भी ऑस्कर अवार्ड जीता है। जोकर के एक्टर जोक्विन फीनिक्स ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता है।

यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान ने जोकर या पैरासाइट की तारीफ की है।  पैरासाइट देखने के बाद शाहरुख ने ट्वीट कर फिल्म की तारीफ की थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में नजर आए थे। उसके बाद से उन्होंने किसी फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख जल्द ही राज-डीके की फिल्म में नजर आने वाले हैं और जल्द ही इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन