1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: बर्थडे पर उर्वशी रौतेला का 10 किलो प्याज काटकर हुआ ऐसा हाल, हर कोई देख रहा वीडियो

VIDEO: बर्थडे पर उर्वशी रौतेला का 10 किलो प्याज काटकर हुआ ऐसा हाल, हर कोई देख रहा वीडियो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2021 06:53 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 06:54 pm IST

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने जन्मदिन पर 10 किलो प्याज काटा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खलबली मचा रहा है।

Urvashi Rautela - India TV Hindi
Urvashi Rautela  Image Source : INSTAGRAM/URVASHI RAUTELA

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने 25 फरवरी को अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अपने जन्मदिन के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसके पीछे की वजह उर्वशी का अपने बर्थडे पर 10 किलो प्याज काटना है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन भी लिखा है। 

प्याज काटते हुए वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'मुझसे मेरे बर्थडे पर 10 किलो प्याज कटवाने के लिए शुक्रिया। यह आप ही कर सकते हैं @cznburak. एक दिन मैं प्याज को रुलाने वाली हूं।' 

इस वीडियो में आप देखेंगे कि उर्वशी के साथ वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है। इस शख्स ने उर्वशी को प्याज काटने का चैलेंज दिया था जिसे एक्ट्रेस स्वीकार कर अपने इस चैलेंज को पूरा कर रही हैं। उर्वशी के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। 

इस वीडियो के अलावा उर्वशी ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने जन्मदिन के केक के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के पीछे के बैकग्राउंड में बुर्ज खलीफा नजर आ रहा है। जिससे साफ है कि उर्वशी ने अपना जन्मदिन दुबई में सेलिब्रेट किया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज का नाम 'इंस्पेक्टर अविनाश' है। इसमें उर्वशी के साथ रणदीप हुड्डा भी हैं। नीरज पाठक द्वारा निर्देशित सीरीज उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा और उनके युद्ध की सच्ची कहानी पर आधारित है। इंस्पेक्टर अविनाश को रणदीप हुड्डा द्वारा चित्रित किया जाएगा, जबकि उर्वशी रणदीप की पत्नी पूनम मिश्रा की भूमिका में हैं।

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन