Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला, विनीत कुमार सिंह की फिल्म 'दिल है ग्रे' का पोस्टर हुआ रिलीज़

उर्वशी रौतेला, विनीत कुमार सिंह की फिल्म 'दिल है ग्रे' का पोस्टर हुआ रिलीज़

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Oct 18, 2021 01:03 pm IST, Updated : Oct 18, 2021 01:03 pm IST

'दिल है ग्रे' फिल्म में उर्वशी रौतेला और विनीत कुमार सिंह के साथ अक्षय ओबरॉय भी लीड रोल में हैं।

उर्वशी रौतेला, विनीत कुमार सिंह की फिल्म 'दिल है ग्रे' का पोस्टर हुआ रिलीज़- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM उर्वशी रौतेला, विनीत कुमार सिंह की फिल्म 'दिल है ग्रे' का पोस्टर हुआ रिलीज़

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला जल्द ही फिल्म 'दिल है ग्रे' में नजर आएंगी, यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी, यह 'थिरुट्टू पायले 2' का हिंदी रीमेक है। एक्ट्रेस ने फिल्म 'दिल है ग्रे' का पोस्टर जारी किया। यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है, जो सुसी गणेशन द्वारा निर्देशित और लिखित 'थिरुट्टू पायले 2' का हिंदी रीमेक है, जिसे 2017 में रिलीज किया गया था और इसे तमिल दर्शकों से भारी प्रतिक्रिया मिली थी। उर्वशी रौतेला अपनी आने वाली फिल्म 'दिल है ग्रे' में विनीत कुमार सिंह और अक्षय ओबेरॉय के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण एम. रमेश रेड्डी ने किया है।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना पोस्टर साझा किया और कहा कि यह फिल्म है उनके दिल के बहुत करीब है और निर्देशक सुसिगनेशान सर, निर्माता एम रमेश रेड्डी सर, और मेरे सह-कलाकारों विनीत कुमार सिंह और अक्षय ओबरॉय के साथ काम करना बहुत प्यारा था। लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर उर्वशी अपनी फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, उर्वशी रौतेला एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, जिसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी, और बाद में वह एक ड्यूल लैंग्वेज थ्रिलर में दिखाई देने वाली हैं। अभिनेत्री को हाल ही में गुरु रंधावा के साथ उनके गीत 'डूब गए' और मोहम्मद रमादान के साथ 'वर्साचे बेबी' के लिए काफी तारीफें मिलीं। उर्वशी रौतेला जियो स्टूडियो की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो सुपर कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की सच्ची कहानी पर आधारित एक बायोपिक है।

Latest Bollywood News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement