1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला के किलर वर्कआउट वीडियो ने किया बेयर ग्रिल्स को इम्प्रेस

उर्वशी रौतेला के किलर वर्कआउट वीडियो ने किया बेयर ग्रिल्स को इम्प्रेस

 Published : Aug 09, 2021 06:00 pm IST,  Updated : Aug 09, 2021 06:00 pm IST

उर्वशी रौतेला फिटनेस फ्रीक हैं और अपने वीडियोज से वह फैंस को एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए हमेशा प्रेरित करती है। 

urvashi rautela- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला के किलर वर्कआउट वीडियो ने किया बेयर ग्रिल्स को इम्प्रेस  Image Source : INSTAGRAM- URVASHI RAUTELA, BEAR GRYLLS

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने अभिनय कौशल और डांस मूव्स के कारण जानी जाती हैं। उर्वशी रौतेला फिटनेस फ्रीक हैं और अपने वीडियोज से वह फैंस को एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए हमेशा प्रेरित करती है। उर्वशी रौतेला का हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया वीडियो आपको मोटिवेट कर देगा। 

उर्वशी रौतेला ने कैप्शन के साथ अपने ऑडियंस को एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित किया है। ब्रिटिश एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स भी उर्वशी रौतेला के वर्कआउट रूटीन को देख कर दंग रह गए, और उन्होंने कमेंट किया, "& Never give up।" बेयर ग्रिल्स का कमेंट पढ़ कर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी चहेती अभिनेत्री  के लिए अपना प्यार दर्शाया । 

शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस, जानें पूरी बात

उर्वशी रौतेला एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, जिसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी, और बाद में वह एक ड्यूल लैंग्वेज थ्रिलर में दिखाई देने वाली हैं। 'ब्लैक रोज़' के साथ-साथ "थिरुतु पायले 2" के हिंदी रीमेक के साथ में दिखाई देंगी उर्वशी रौतेला। अभिनेत्री को हाल ही में गुरु रंधावा के साथ उनके गीत "डूब गए" और मोहम्मद रमजान के साथ "वर्साचे बेबी" के लिए एक ब्लॉकबस्टर रिस्पांस मिला। उर्वशी रौतेला जियो स्टूडियो की वेब सीरीज "इंस्पेक्टर अविनाश" में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो सुपर कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की सच्ची कहानी पर आधारित एक बायोपिक है।

Saath Kya Nibhaoge Out: रिलीज हुआ सोनू सूद का नया गाना, अल्ताफ राजा-टोनी कक्कड़ ने दी आवाज़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन