1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भाबी जी..' संग होली का जश्न मनाने पहुंचे आलिया-वरुण

'भाबी जी..' संग होली का जश्न मनाने पहुंचे आलिया-वरुण

 Published : Mar 08, 2017 04:58 pm IST,  Updated : Mar 08, 2017 04:58 pm IST

वरुण धवन और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अब ये दोनों लोकप्रिय कॉमेडी धारावाहिक 'भाबी जी घर पर हैं' में भी जा पहुंचे हैं। वैसे अक्सर...

varun alia- India TV Hindi
varun alia

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अब ये दोनों लोकप्रिय कॉमेडी धारावाहिक 'भाबी जी घर पर हैं' में भी जा पहुंचे हैं। वैसे अक्सर ही फिल्मी सितारे शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन करते हुए नजर आते हैं। वरुण और आलिय भी शो के किरदारों के साथ उन्हीं के स्टाइल में मस्ती करते हुए नजर आए। शो के कलाकारों ने आलिया और वरुण के साथ होली का जश्न मनाया।

एंडटीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं शुभांगी आत्रे ने कहा, "आलिया और वरुण के साथ शूटिग का अनुभव शानदार रहा। दोनों बहुत प्यारे और पेशेवर हैं। होली के लिए उनके साथ शूटिंग मजेदार रही।"

 

उन्होंने कहा, "असल में हमने न केवल शूटिग की, बल्कि थोड़ी होली भी खेली और यह त्योहार न केवल हमारे ट्रैक के लिए खेला गया, बल्कि सेट पर भी इसके रंग बिखरे।"

 

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया-वरुण की जोड़ी तीसरी बार साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही है। इससे पहले ये दोनों ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में  भी नजर आ चुके हैं। अब इनकी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म होली के खास मौके पर शुक्रवार 10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन