1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब वरुण से उनकी दुल्हनिया को लेकर किया गया सवाल

...जब वरुण से उनकी दुल्हनिया को लेकर किया गया सवाल

 Published : Mar 08, 2017 01:40 pm IST,  Updated : Mar 08, 2017 01:40 pm IST

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। वरुण जितना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं, उतना ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वरुण का नाम अक्सर उनकी कथित गर्लफ्रेंड..

varun dhawan- India TV Hindi
varun dhawan

कोलकाता: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में एक बार फिर वह आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वरुण जितना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं, उतना ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वरुण का नाम अक्सर उनकी कथित गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि वरुण ने कभी अपने इस रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई है। हाल ही में अभिनेता से जब उनकी दुल्हनिया के बारे में पूछा गया तो वह बड़ी चालाकी से इस सवाल को टाल गए।

वरुण से मंगलवार को संवाददाताओं ने जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "वरुण की दुल्हन को आने में काफी टाइम है। लोगों को फिलहाल 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से मिलने दीजिए।" वरुण फिलहाल सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत 1997 की कॉमेडी फिल्म 'जुड़वा' के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में जैकलिन फर्नाडीस और तापसी पन्नू भी हैं।

फिल्म 'बदलापुर' के अभिनेता ने कहा कि फिल्म में भले ही जुड़वा भाई होंगे, लेकिन फिल्म की कहानी में नयापन होगा और इसका अधिकांश हिस्सा लंदन में फिल्माया जाएगा। वरुण ने बताया कि एक अन्य फिल्म वह शूजीत सरकार के साथ कर रहे हैं, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। वरुण और आलिया के अभिनय से सजी यह फिल्म 10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन