1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूरा हुआ सारा अली खान का सपना, इस फिल्म में वरुण धवन के साथ आएंगी नजर

पूरा हुआ सारा अली खान का सपना, इस फिल्म में वरुण धवन के साथ आएंगी नजर

 Published : Jan 12, 2019 01:10 pm IST,  Updated : Jan 12, 2019 01:11 pm IST

वरुण धवन और सारा अली खान एक साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नजर आने वाले हैं। फिल्म को डेविड धवन डायरेक्ट करने वाले हैं।

Sara Ali khan and Varun dhawan- India TV Hindi
Sara Ali khan and Varun dhawan Image Source : INSTAGRAM

आजकल वरुण धवन(Varun Dhawan) सभी फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गए हैं। अपनी एक्टिंग से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। अगर एक्टर्स में वरुण धवन सभी की पहली पसंद बन गए हैं तो एक्ट्रेसेस में सारा अली खान(Sara Ali khan) किसी से कम नहीं हैं। सिर्फ दो फिल्मों के बाद सारा सभी की पसंद बनती जा रही हैं। सारा की दो फिल्मों सिंबा और केदारनाथ रिलीज हो चुकी हैं। दोनों फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। अब ये दोनों सितारें एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।

वरुण धवन और सारा अली खान फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक में नजर आने वाले हैं। डीएमए की रिपोर्ट के मुताबिक सारा अली खान को वरुण धवन के अपोजित फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक में कास्ट किया जा रहा है।

आपको बता दें फिल्म 'कुली नंबर 1' में करिश्मा कपूर और गोविंदा नजर आए थे। फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में करिश्मा के पिता गोविंदा से उनकी शादी कर देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है वह बहुत पैसे वाला है। मगर गोविंदा फिल्म में कुली होते हैँ।

सूत्रों के मुताबिक वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक को डेविड धवन ही निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म द वन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली है।

इस कॉमेडी फिल्म के लिए फिल्ममेकर्स को एक नई जोड़ी चाहिए। जिसकी वजह से उन्होंने सारा को वरुण के अपोजित कास्ट किया है। कहा जा रहा है सारा को इस फिल्म के लिए 'केदारनाथ' से पहले अप्रोच किया गया था।

आपको बता दें सारा अली खान ने करण जौहर के चौट शो 'कॉफी विद करन' में बताया था कि उनका सपना है कि वह वरुण धवन के साथ काम करना चाहती हैं। लगता है उनका सपना पूरा होने वाला है।

 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आलिया भट्ट के लिए सरप्राइज पार्टी प्लान कर रहे हैं रणबीर कपूर, मांगी करीना कपूर से सलाह

बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, फराह खान करेंगी लॉन्च

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन