रणबीर कपूर(Ranbir kapoor) एक बार फिर पार्टी करने के मूड में हैं। नए साल के बाद अब रणबीर कपूर आलिया भट्ट(Alia Bhatt) के लिए एक पार्टी प्लान करने वाले हैं। रणबीर और आलिया दोनों ही इस समय अपने काम में बिजी चल रहे हैं। आलिया फिल्म 'कलंक' की शूटिंग कर रही हैं तो रणबीर इस समय 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी है।इतना टाइट शेड्यूल होने के बाद रणबीर अपने गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के लिए कुछ स्पेशल प्लान करने की सोच रहे हैं। इस प्लान या सरप्राइज के लिए रणबीर ने अपनी बहन करीना कपूर (Kareena Kapoor) की मदद ली है।
Related Stories
करीना कपूर के शो What Women Want के लेटेस्ट एपिसोड में रणबीर ने अपनी बहन करीना को कॉल करके पार्टी प्लान के लिए मदद मांगी।जिस बात का करीना ने रणबीर को बहुत अच्छा जवाब दिया। करीना ने कहा- तुम जिस इंसान के लिए पार्टी प्लान करने की सोच रहे हैं तो आपको उसकी पसंद और नापसंद के बारे में पता होना चाहिए कि वह स्वीट रोमांटिक डेट से खुश होंगे या पार्टी से। यह सब उस व्यक्ति पर निर्भर करता है। तो तुम्हे दोनों में से एक चुनना पड़ेगा कि तुम्हें डेट प्लान करनी है या पार्टी। अगर मुझे तुम्हारे लिए कुछ प्लान करना होगा तो मैं एक वाइल्ड पार्टी प्लान करुंगी। यह सब व्यक्ति और टाइमिंग पर निर्भर करता है।
यह बात साफ है कि रणबीर कपूर यह पार्टी आलिया भट्ट के लिए प्लान कर रहे हैं। आलिया रणबीर कपूर और उनके परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए न्यूयॉर्क गई थीं। आलिया और रणबीर इस समय अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही आलिया फिल्म कलंक की भी शूटिंग कर रही हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
पति रणवीर सिंह के लिए चियरलीडर बनीं दीपिका पादुकोण, रणवीर ने शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, फराह खान करेंगी लॉन्च