1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति रणवीर सिंह के लिए चियरलीडर बनीं दीपिका पादुकोण, रणवीर ने शेयर किया वीडियो

पति रणवीर सिंह के लिए चियरलीडर बनीं दीपिका पादुकोण, रणवीर ने शेयर किया वीडियो

 Published : Jan 12, 2019 07:24 am IST,  Updated : Jan 12, 2019 07:24 am IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 'सिंबा' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : INSTAGRAM/RANVEER SINGH

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) की फिल्म 'सिंबा' बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो चुकी है। 'सिंबा' की सक्सेस की खुशी में दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) और रणवीर जश्न मना रहे हैं। दोनों के सिंबा की सक्सेस सेलिब्रेट करने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें सिंबा की एक लाइन बोलती नजर आ रही हैं। दीपिका वीडियो में ऐ आया पुलिस कहती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- मेरी चियर लेडी। दीपिका इस वीडियो में बहुत क्यूट लग रही हैं। इस वीडियो को 1 घंटे में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

रणवीर के पोस्ट पर दीपिका ने भी कमेंट किया। दीपिका ने लिखा- तुम्हे एंटरटेन करने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है।

दीपिका और रणवीर कुछ समय पहले ही हनीमून मनाकर वापिस लौटे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन भी अहम भूमिकाओं में है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में रणवीर एक स्ट्रीट रैपर का रोल निभा रहे हैं। वहीं दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरु होगी। छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। फिल्म में दीपिका के सात विक्रांत मेसी भी नजर आएंगे।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के नए पोस्टर से को-प्रोड्यूसर राजकुमार हिरानी का नाम गायब

हार्दिक पंड्या से पहले ‘कॉफी विद करण’ में रणवीर सिंह ने की थी ये ‘गंदी बात’

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन