1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐसा क्या हुआ की पापा महेश भट्ट ने आलिया भट्ट को बोला 'गुंडी'

ऐसा क्या हुआ की पापा महेश भट्ट ने आलिया भट्ट को बोला 'गुंडी'

 Published : Jan 11, 2019 01:38 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 01:38 pm IST

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर के कुछ सीन पर मीम बन रहे हैं। जिसपर पापा महेश भट्ट ने आलिया की चुटकी ली है।

Mahesh Bhatt and Alia bhatt- India TV Hindi
Mahesh Bhatt and Alia bhatt Image Source : INSTAGRAM

आलिया भट्ट(Alia Bhatt) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) की फिल्म 'गली बॉय' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। ट्रेलर के कुछ सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इनमें से कुछ सीन्स पर मीम्स भी बन रहे हैं। आलिया के एक डायलॉग पर बहुत सारे मीम बन रहे हैं। उनके इसी मीम पर पापा महेश भट्ट(Mahesh Bhatt) ने भी चुटकी ली है।

महेश भट्ट ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने आलिया को गुंडी कहा है। ट्रेलर में एक सीन में आलिया कहती हैं- 'मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु-गुलु करेगी तो धोपट दूंगी ना उसको।' ट्रेलर में इस सीन में रणवीर आलिया को बहुत बड़ी गुंडी कहते हैं। आलिया के इसी सीन पर महेश भट्ट ने आलिया को गुंडी कहा है।

महेश भट्ट ने एक फोटो शेयर की है जिसमें आलिया का यही डायलॉग लिखा है। जिसके कैप्शन में महेश ने लिखा- आलिया गुंडी है। इसके साथ ही मुक्के वाली इमोजी भी बनाए हैं।

ट्रेलर के कई सीन में आलिया का एक 'मर जाएगा तू' डायलॉग के मीम भी बहुत वायरल हो रहे हैं। मुंबई पुलिस ने भी 'गली बॉय' के एक मीम को शेयर कर मस्ती की थी।

'गली बॉय' एक स्ट्रीट रैपर की कहानी है। जिसमें रणवीर एक रैपर का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में आलिया और रणवीर के अलावा कल्कि कोचलिन भी है। 'गली बॉय' को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और एक्सन एंटरटेनमेंट के बैनर के नीचे बनी है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। 

रणवीर और आलिया की फिल्म 69वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए भी चुनी जा चुकी है। बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 69वां संस्करण अगले वर्ष 7 से 17 फरवरी तक चलेगा।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'द कपिल शर्मा शो' की सफलता पर कपिल शर्मा ने शेयर किया एक इमोशनल पोस्ट

अप्रैल में शुरु होने जा रही है 'दबंग 3' की शूटिंग, अरबाज खान ने किया कन्फर्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन