1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने अनोखे अंदाज में फैंस से की अपील, वीडियो हुआ वायरल

कोरोना वायरस: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने अनोखे अंदाज में फैंस से की अपील, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Mar 18, 2020 05:21 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 05:21 pm IST

 'स्ट्रीट डांसर 3 डी'  के स्टार  वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने अपने प्रशंसकों को कोरोना वायरस को लेकर अनोखा संदेश शेयर किया।  लेकिन यह कोई नॉर्मल संदेश नहीं था, वरुण और श्रद्धा ने इसे एक 'इलेक्ट्रिफाइंग मैसेज' के रुप में पेश किया।

varun dhawan and shraddha kapoor- India TV Hindi
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर

कोरोना वायरस के चलते इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी अपने फैंस को सुरक्षित रहने और अपना ख्याल रखने की अपील देते हुए नजर आए है। हर दिन सोशल मीडिया या पैपराजी के माध्यम से वे कोई ना कोई संदेश देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में 'स्ट्रीट डांसर 3 डी'  के स्टार  वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने अपने प्रशंसकों को कोरोना वायरस को लेकर अनोखा संदेश शेयर किया।  लेकिन यह कोई नॉर्मल संदेश नहीं था, वरुण और श्रद्धा ने इसे एक 'इलेक्ट्रिफाइंग मैसेज' के रुप में पेश किया। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को ये मैसेज देने का अंदास फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया,  'एक दूसरे को ना छूएं वरना आपको शॉक लग सकता है।'

इस वीडियो की बात करें तो इसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर नजर आ रही हैं। श्रद्धा एक ब्लब लगा रही हैं तभी उन्हें लाइट का झटका लगता है। तभी पीछे से वरूण धवन उन्हें छूते है  जिससे उन्हें भी झटका लगता है। जिसके बाद एक्ट्रेस उनका हाथ अपने कंध से हटाती है और उनके मुंह में ब्लब लगा देती हैं। 

वीडियो में श्रद्धा और वरुण अपने फैंस को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं हाथ मिलाने या सार्वजनिक रूप से लोगों को छूना या अभिवादन करने से आप कोरोना वायरस को आमंत्रित कर रहे हैं।  दोनों स्टार्स ने फैंस से सुरक्षित रहने का आग्रह किया है।

श्रद्धा और वरुण के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में नजर आ चुके है। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में चूक गई थी। इस फिल्म के अलावा वरुण धवन सारा अली खान के साथ कुली नंबर 1 में नजर आएंगे। वही श्रद्धा कपूर टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 3' में नजर आ चुकी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन