1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म Dishoom के तीन साल पूरे होने पर जॉन अब्राहम ने वरुण धवन के साथ शेयर की यह खास तस्वीर

फिल्म Dishoom के तीन साल पूरे होने पर जॉन अब्राहम ने वरुण धवन के साथ शेयर की यह खास तस्वीर

 Published : Jul 29, 2019 05:39 pm IST,  Updated : Jan 15, 2024 12:45 pm IST

वरुण धवन और जॉन अब्राहम स्टारर 'ढिशूम' ने बेहतरीन तीन साल पूरे कर लिये हैं।

john abraham- varun dhawan- India TV Hindi
john abraham- varun dhawan

वरुण धवन और जॉन अब्राहम स्टारर 'ढिशूम' ने बेहतरीन तीन साल पूरे कर लिये हैं। ढिशूम 2016 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के लीड रोल में जॉन अब्राह्म, वरूण धवन और जैकलीन फर्नांडिस थी। इस फिल्म के तीन साल पूरे होने पर जॉन पुराने दिनों को याद करते हुए वरुण के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में वरुण और जॉन कार में बैठे नजर आ रहे हैं। साथ ही जॉन ने इस फिल्म को याद करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। यह बेहतरीन पल थे... ढिशूम के तील साल पूरे।

बता दें कि जॉन अब्राह्म स्टारर 'बाटला हाउस' 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को डायरेक्ट निखिल आडवाणी ने किया है। इससे पहले भी जॉन अब्राहम डायरेक्टर निखिल आडवाणी के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' में काम कर चुके हैं। 'बाटला हाउस' को भूषण कुमार और जॉन अब्राहम ने प्रड्यूस किया है और इसमें रवि किशन और मृणाल ठाकुर भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 

वरुण धवन ने भी फिल्म ढिशूम के तीन साल पूरे होने पर अपनी इंस्टा स्टोरी में इस फिल्म की पुरानी तस्वीर शेयर की।

वही वरुण की वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' अगले साल 24 जनवरी तक रिलीज होगी। यह फिल्म पूरी तरह डांस पर आधारित है, जिसमें वरुण और श्रद्धा के अलावा नोरा फतेही, प्रभू देवा, राघव जूयाल और डांस के कई दिग्गज नजर आएंगे। इस फिल्म को टी-सीरीज के बैनर तले तैयार किया जा रहा है, वहीं इसका निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है। 

ये भी पढ़ें:

अर्जुन कपूर ने बनवाया दूसरा टैटू, लैटिन भाषा में लिखवाया- Per Ardua Ad Astra, जानें इसका मतलब

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू के साथ अपने रिलेशन को लेकर 'आप की अदालत' में खोले कई राज़

Aap Ki Adalat: गोविंदा ने 'चांदनी' और 'गदर' जैसी सुपरहिट फिल्मों को क्यों कहा 'ना'

'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1' जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद कादर खान-डेविड धवन से क्यों टूटा गोविंदा का रिश्ता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन