1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने कोरोना लॉकडाउन पर बनाया रैप, वीडियो में नजर आए प्रधानमंत्री मोदी

वरुण धवन ने कोरोना लॉकडाउन पर बनाया रैप, वीडियो में नजर आए प्रधानमंत्री मोदी

 Published : Mar 27, 2020 11:09 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 11:09 pm IST

पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। वरुण धवन ने इस लॉकडाउन पर एक रैप बनाया है।

varun dhawan- India TV Hindi
वरुण धवन

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता फैला रहे हैं। हर सेलिब्रिटी अपने अंदाज से लोगों से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। वरुण धवन ने 21 दिन के लॉकडाउन पर रैप बनाया है। उनके रैप की वीडियो में पीएम मोदी की 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की स्पीच शामिल की है।

वरुण धवन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- लॉकडाउन 21 दिन। घर में रहें सुरक्षित रहें। वरुण के इस रैप पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कमेंट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर, बादशाह सहित कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है।

वरुण धवन ने जनता कर्फ्यू के दिन अपने परिवार के साथ बालकनी में घंटी बजाई थी। वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने लिखा-जनता कर्फ्यू हमे लंबे समय तक करना चाहिए। मेरी उम्र के सभी लोग अपने माता-पिता को सुरक्षित रखें। मैं इस वायरस से लड़ने वाले नायकों की सराहना करता हूं।

वरुण ने सोशल मीडिया कस्तूरबा हॉस्पिटल के डॉक्टर की वीडियो शेयर की थी। वीडियो में डॉक्टर ने बताया था कि कोरोना वायरस से खुद को कैसे सुरक्षित रखें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन कुली नंबर 1 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वरुण के साथ सारा अली खान नजर आएंगी। फिल्म को वरुण के पिता डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। कुछ समय पहले वरुण की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन