1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने जानिए क्यों शो के दौरान किया सिक्योरिटी गार्ड को सलाम

वरुण धवन ने जानिए क्यों शो के दौरान किया सिक्योरिटी गार्ड को सलाम

 Published : Jun 21, 2018 03:06 pm IST,  Updated : Jun 21, 2018 03:06 pm IST

वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्मों के प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन हाल ही में वह अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर स्टार प्लस के शो 'सबसे स्मार्ट कौन' में जै पहुंचे हैं। बता दें कि यहां उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मौजूद थीं।

varun dhawan- India TV Hindi
varun dhawan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्मों के प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन हाल ही में वह अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर स्टार प्लस के शो 'सबसे स्मार्ट कौन' में जै पहुंचे हैं। बता दें कि यहां उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मौजूद थीं। गौरतलब है कि वरुण ने इस शो के दौरान एक सुरक्षाकर्मी को उनकी बहादुरी, कर्तव्य और परिवार के प्रति समर्पण के लिए सलामी दी।

इस शो में वरुण और आलिया एक सुरक्षाकर्मी के परिवार और एक स्कूल प्राधानाध्यापक के परिवार को समर्थन देने के लिए पहुंचे थे। शो के दौरान जब सुरक्षाकर्मी कहता है कि उनके पेशे के कारण उनका सम्मान नहीं किया जाता है। उनकी कहानी और काम से प्रेरणा लेकर वरुण सुरक्षाकर्मी की पोशाक पहनकर उन्हें बहादुरी और अपने परिवार को पालने व बच्चों को पढ़ाने की काबिलियत के लिए सलामी देते हैं।

फिल्मों की बात करें तो वरुण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में वह पहली बार अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई देने वाले हैं। जबकि वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट फिलहाल अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की तैयारियों में जुटी हुई हैं। बता दें कि इस फिल्म में उन्हें कथित ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ देखा जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन