1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: वरुण धवन को लंबे वक्त बाद मिला ऐसा किरदार, ‘कलंक’ के लिए इस तरह कर रहे हैं कड़ी मेहनत

VIDEO: वरुण धवन को लंबे वक्त बाद मिला ऐसा किरदार, ‘कलंक’ के लिए इस तरह कर रहे हैं कड़ी मेहनत

 Published : May 11, 2018 07:44 am IST,  Updated : May 11, 2018 07:44 am IST

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कलंक’ की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में वह अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपनी इस ‘ट्रेनिंग’ से वरुण काफी खुश हैं। इसके लिए वह जिम में काफी समय बिता रहे हैं।

Varun Dhawan- India TV Hindi
Varun Dhawan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कलंक’ की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में वह अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपनी इस ‘ट्रेनिंग’ से वरुण काफी खुश हैं। इसके लिए वह जिम में काफी समय बिता रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में वरुण के अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि वरुण ने हाल ही में जिम में ट्रेनिंग करते हुए अपनी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

अपनी यह वीडियो फैंस के साथ शेयर करते हुए वरुण ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, “रात में फिल्म ‘कलंक’ के लिए ट्रेनिंग। कई साल बाद मुझे ऐसा किरदार करने को मौका मिल रहा है जिसकी तैयारी करने मे मुझे मजा आ रहा है।“ करण जौहर का ‘धर्मा प्रोडक्शन’, ‘फॉक्स स्टार स्टूडियो’ और ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ मिलकर इसका निर्माण कर रहे हैं।

बता दें कि फिल्मकार अभिषेक वर्मन इसका निर्देशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि वरुण को पिछली बार 18 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ‘अक्टूबर’ में देखा गया था। इसके अलावा इन दिनों वह आने वाली फिल्म ‘सुई धागा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उन्हें अनुष्का शर्मा के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन