1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेविड धवन ने फिल्मों से जुड़ी पुरानी यादों को किया ताजा, वरुण ने शेयर किया पापा का दिलचस्प वीडियो

डेविड धवन ने फिल्मों से जुड़ी पुरानी यादों को किया ताजा, वरुण ने शेयर किया पापा का दिलचस्प वीडियो

 Published : Jul 23, 2019 07:47 am IST,  Updated : Jul 23, 2019 10:31 am IST

वरुण धवन ने पापा डेविड धवन की एक बेहद दिलचस्प वीडियो अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

वरुण धवन- India TV Hindi
वरुण धवन

वरुण धवन ने पापा डेविड धवन का एक बेहद दिलचस्प वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में डेविड अपने पुराने दिनों को याद करते हुए  अपनी फिल्मों से जुड़ी कई बातों को शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण ने पिता डेविड धवन के इस वीडियो को प्यारे सा कैप्शन के साथ शेयर किया है। वरुण ने लिखा है- मेरी फिल्म का शेड्यूल और मेरे पिता की फिल्मों का शेड्यूल। इस वीडियो में डेविड अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि कैसे डेविड अपने टाइम में फिल्म की शूटिंग किया करते थे और टाइम पर शूट खत्म हो, इसके लिए क्या-क्या करते थे। वहीं वरुण ने अपनी फिल्म SD3 की शूटिंग का जिक्र करते हुए पोस्ट के जरिए भावनाएं जाहिर की।

आपको बता दें कि वरुण ने फिलहाल डांस इंडिया थ्री डी की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में उनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर हैं।  बता दें कि डेविड धवन और वासु भगनानी एक बार फिर से अपनी फेमस फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक बनाने जा रहे हैं और इस बार इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जगह वरुण धवन और सारा अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। साथ ही अब इस फिल्म में जुड़ी यह खबर आ रही है कि इस फिल्म में वरुण और सारा के साथ ताल से ताल मिलाते हुए जॉनी लीवर नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि जॉनी लीवर इसमें वही इंस्पेक्टर वाला रोल निभाएंगे जो मूल फिल्म में टीकू तलसानिया ने निभाया था। कुछ दिनों पहले ही ऐसी खबर आई थी कि फिल्म में कादर खान वाला रोल इस बार परेश रावल निभाने जा रहे हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन