1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज ही नहीं फिल्मों के प्रमोशन पर भी दिख रहा कोरोना का असर, वरुण धवन की फोटो देखिए, समझ जाएंगे

रिलीज ही नहीं फिल्मों के प्रमोशन पर भी दिख रहा कोरोना का असर, वरुण धवन की फोटो देखिए, समझ जाएंगे

 Published : Jun 11, 2020 02:08 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 02:21 pm IST

वरुण धवन ने इस समय के हालात को देखते हुए अपनी फिल्म का प्रमोशन किया है।

वरुण धवन की फिल्म का पहले और अब का पोस्टर- India TV Hindi
वरुण धवन की फिल्म का पहले और अब का पोस्टर Image Source : INSTAGRAM: @VARUNDVN

कोरोना वायरस की वजह से लगभग सब कुछ बदल गया है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका असर देखने को मिला। फिल्मों की रिलीज से लेकर शूटिंग तक रोक दी गई। अब प्रमोशन पर भी इसका प्रभाव दिखाई देने लगा है। हाल ही में एक्टर वरुण धवन ने अपनी मूवी 'कुली नंबर 1' का एक नया पोस्टर शेयर किया, जिसे देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कोरोना का कितना असर पड़ा है।

वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग मूवी का नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें एक्टर के चेहरे पर मास्क है। उन्होंने सिर पर टोपी पहनी है और माथे पर छोटा सा तिलक भी लगा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- #coolieno1। बता दें कि ये फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे रोक दिया गया है। 

'कुली नंबर 1' में वरुण, अभिनेत्री सारा अली खान के साथ दिखाई देंगे। यह नब्बे के दशक में इसी नाम से आई गोविंदा और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म की रीमेक है, जिसके निर्देशक वरुण के पिता डेविड धवन हैं।

वरुण धवन ने हाल ही में कोविड-19 महामारी के बीच डॉक्टरों, पुलिस बल और फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद करने की सभी से अपील की है। स्पेनिश फ्लू महामारी का उदाहरण देते हुए अभिनेता ने कहा कि हम सभी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, "साल 1920 और 2020। दुनिया इससे पहले भी गुजर चुकी है। हमें अपने डॉक्टरों, पुलिस बल और फ्रंट लाइन वारियर्स की मदद करनी चाहिए। नवीनतम संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के वल्डरेमीटर विस्तार के आधार पर, संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की साल 2020 की आबादी 1,380,004,385 अनुमानित है। भारत की जनसंख्या कुल विश्व जनसंख्या के 17.7 फीसदी के बराबर है। हम सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन