1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों वरुण को अकेले ही करना पड़ रहा है ‘ढ़िशूम’ का प्रमोशन, जानिए

आखिर क्यों वरुण को अकेले ही करना पड़ रहा है ‘ढ़िशूम’ का प्रमोशन, जानिए

 Published : Jun 16, 2016 11:25 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 11:25 pm IST

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगमी फिल्म 'ढ़िशूम' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडिज भी मुख्य भूमिका निबाते हुए नजर आएंगे।

varun- India TV Hindi
varun

मुंबई: वरुण धवन इन दिनों अपनी आगमी फिल्म 'ढ़िशूम' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडिज भी मुख्य भूमिका निबाते हुए नजर आएंगे। लेकिन फिलहाल फिल्म ढ़िशूम को अकेले वरुण ही प्रमोट कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि जुलाई तक सिर्फ वही इसी फिल्म का प्रमोशन करेंगे। दरअसल उनके सह-कलाकार जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नाडीज अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इसे भी पढ़े:- आखिर किस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं वरुण धवन

वरुण-आलिया की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का पहला शेड्यूल हुआ पूरा

'ढिशूम' की ट्रेनिंग कठिन, लेकिन मज़ेदार भी: वरुण

रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' के सेट पर फिल्म का पहला गीत 'सौ तरह के' लांच करने पहुंचे वरुण से पूछा गया कि वह अकेले ही फिल्म का प्रचार क्यों कर रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा, "जॉन 'फोर्स 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं और जैकलिन मियामी में शूटिंग कर रही हैं, लेकिन वह जल्द ही वापस आएंगी।"

उन्होंने कहा, "वे जुलाई में लौटेंगे, लेकिन मैं खुद को नहीं रोक सका। मेरा जुड़ाव दर्शकों के साथ है और इसलिए मैं यहां हूं। मैं अधिकारिक तौर पर घोषणा कर सकता हूं कि 'ढिशूम' का प्रचार शुरू हो रहा है।" वरुण ने बताया कि संगीत जगत से प्रीतम, साजिद-वाजिद, मीका उनके पसंदीदा सितारे हैं।

अभिनय देव द्वारा निर्देशित फिल्म 'फोर्स 2' में सोनाक्षी सिन्हा भी प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म का सेट चीन और बुडापेस्ट में है, जबकि जैकलिन निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की फिल्म के लिए मियामी में हैं। इसमें वह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

फिल्म 'ढ़िशूम' के अलावा वरुण 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से आलिया भट्ट उनके साथ दिखेंगी। आलिया और वरुण इससे पहले फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में भी साध नजर आ चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन