1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने अपने खास दोस्त से की मुलाकात, वीडियो हुआ वायरल

वरुण धवन ने अपने खास दोस्त से की मुलाकात, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: IANS
 Published : Sep 13, 2020 06:22 pm IST,  Updated : Sep 13, 2020 06:22 pm IST

वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर बुमरेंग वीडियो साझा किया, जिसमें वह बीच में अपने खास दोस्त के साथ दिखाई दे रहे हैं।

varun dhawan latest news- India TV Hindi
वरुण धवन Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने रविवार सुबह अपने खास दोस्त के साथ समय बिताया। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर बुमरेंग वीडियो साझा किया, जिसमें वह बीच में अपने डॉगी के साथ दिखाई दे रहे हैं। बुमरेंग में वरुण अपने डॉग से हैंडशेक करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "यू हैड मी एट हैलो। " वरुण धवन ने शनिवार को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी।

इससे पहले वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसके कैप्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। तस्वीर में ये दोनों मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। अपने पोस्ट के कैप्शन में वरुण लिखते हैं, "जब तक तुम मेरे साथ हो, मुझे कोई डर नहीं।"

आने वाले समय में वरुण फिल्म 'कुली नंबर वन' में सारा अली खान संग नजर आने वाले हैं, जिसके निर्देशक उनके पिता डेविड धवन हैं। यह साल 1995 में इसी नाम से आई हिट फिल्म की रीमेक है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन