1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मां की चुनर' गाना सुन रोने लगीं मां: वरुण धवन

'मां की चुनर' गाना सुन रोने लगीं मां: वरुण धवन

 Written By: Agency
 Published : Jun 10, 2015 10:36 am IST,  Updated : Jun 10, 2015 10:36 am IST

मुंबई: फिल्म अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि 'ABCD2' का गाना 'मां की चुनर' जब मेने अपनी मां को सुनाया तो वह भावुक हो गई और उनकी आंखों में आंसू आ गए। वरुण ने

क्यों रोने लगीं वरुण...- India TV Hindi
क्यों रोने लगीं वरुण धवन की मां?

मुंबई: फिल्म अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि 'ABCD2' का गाना 'मां की चुनर' जब मेने अपनी मां को सुनाया तो वह भावुक हो गई और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

वरुण ने बताया, "यह गाना तब तैयार हुआ था, जब मैं फिल्म 'बदलापुर' की शूटिंग कर रहा था। शूटिंग के दौरान ही मेरी नानी का देहांत हुआ था। तब सबसे पहले मैंने यह गाना अपने कंप्यूटर पर मां को सुनाया। मेरी मां इस गाने को सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाईं, क्योंकि उन्होंने भी अपनी मां को खोया था। मुझे इस गाने पर प्रस्तुति देने के लिए दोहरी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि मां को इस गाने से बहुत उम्मीदें थीं।"

वरुण की मां को यह गाना बेहद पसंद आया और उनके दिल को छू गया। 'ABCD2' में 'मां की चुनर' सबसे अलग और भावनात्मक गाना है।

वरुण ने कहा कि 'मां की चुनर' फिल्म 'ABCD2' की टीम और रेमो (निर्देशक रेमो डीसूजा) की तरफ से सभी मांओं को समर्पित है। रेमो निर्देशित 'ABCD2' उनकी 2011 में आई फिल्म 'ABCD-एनीबडी कैन डांस' का सीक्वल है। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में आ रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन