बैंकाक: अभिनेता वरुण धवन ने शनिवार को बैंकाक के एक मॉल में 'टन टना टन', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'पलट' आदि गानों पर प्रशंसकों के साथ ठुमके लगाए। यहां एमक्वार्टियर मॉल में अपने चहेते सितारे वरुण की एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े।
Related Stories
उन्होंने दो बच्चों के साथ भी डांस किया। अभिनेता ने 2014 में फिल्म 'मैं तेरा हीरो' की शूटिंग बैंकाक में करने के दौरान की यादें ताजा की।
वरुण ने अपने प्रशंसकों को 19वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (आईफा) का पास भी दिया। आईफा का मुख्य पुरस्कार समारोह यहां रविवार को होगा। इस पुरस्कार समारोह में अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर और बॉबी देओल मंच पर थिरकते नजर आएंगे। पुरस्कार समारोह की मेजबानी करण जौहर और रितेश देशमुख करेंगे।