नई दिल्ली: कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो उनके पति विराट कोहली ने ही अपने सोशल साइट्स पर अपलोड किया था। वीडियो में अनुष्का शर्मा ने एक कार में बैठे शख्स को इस वजह से डांटा था क्योंकि उसने कार की खिड़की से सड़क पर प्लास्टिक फेंका था। अनुष्का को यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और उन्होंने उसे फटकार लगा दी, साथ बैठे विराट ने अनुष्का का वीडियो बना लिया और सोशल साइट पर भेज दिया। जिसके बाद अरहान सिंह और उसकी मां ने सोशल मीडिया पर इस बात को उछाला और कहा कि इस तरह लहजे में अनुष्का का बोलना गलत था और वीडियो पोस्ट करना और भी बड़ी गलती थी। धीरे धीरे मुद्दा शांत हो गया लेकिन लगता है अरहान अभी तक अपनी इनसल्ट भुला नहीं पाए हैं तभी तो उन्होंने विराट और अनुष्का को लीगल नोटिस भेज दिया है।
Related Stories
एक चैनल से बात करते हुए अरहान ने कहा है- मैंने मिस्टर विराट कोहली और मिसेज अनुष्का शर्मा कोहली को लीगल नोटिस भेजा है। मामला कोर्ट में है इसलिए मैं और कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। मुझे कोर्ट पर भरोसा है मुझे जवाब का इंतजार है।
देखना होगा कि मिसेज कोहली अब क्या कहती हैं। बता दें, यही वो वीडियो है जिसमें अनुष्का ने कचरा फेंकने वाले को फटकार लगाती दिख रही हैं।
खैर वीडियो में ये तो दिख रहा है कि अरहान ने कचरा फेंका था, अब जो वो कर रहे हैं ये तो ऐसा हो गया कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। आपकी इस मामले में क्या राय है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।