1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. सिर्फ 129 रुपए देकर लीजिए अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट का मजा, अमेजन का प्राइम मेंबरशिप लेना हुआ आसान

सिर्फ 129 रुपए देकर लीजिए अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट का मजा, अमेजन का प्राइम मेंबरशिप लेना हुआ आसान

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jun 24, 2018 11:06 am IST,  Updated : Jun 24, 2018 06:43 pm IST

अब आपको अमेजन इंडिया का प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए ज्‍यादा पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। अमेजन इंडिया ने प्राइम मेंबरशिप के लिए नया मंथली प्‍लान लॉन्‍च किया है। इसके तहत आप मात्र 129 रुपए देकर एक महीने तक प्राइम मेंबरशिप के मजे ले सकते हैं।

Amazon Prime Membership- India TV Hindi
Amazon Prime Membership

नई दिल्ली। अब आपको अमेजन इंडिया का प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए ज्‍यादा पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। अमेजन इंडिया ने प्राइम मेंबरशिप के लिए नया मंथली प्‍लान लॉन्‍च किया है। इसके तहत आप मात्र 129 रुपए देकर एक महीने तक प्राइम मेंबरशिप के मजे ले सकते हैं। अभी तक इसके सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए 999 रुपए सालाना का भुगतान करना होता था। मंथली प्राइम मेंबरशिप के लिए आप क्रेडिट कार्ड या चुनिंदा डेबिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं। यह एक महीने बाद खुद ही रिन्‍यू हो जाएगा। हालांकि, आप चाहें तो यह मेंबरशिप जब चाहें, छोड़ भी सकते हैं।

अमेजन प्राइम मेंबरशिप के ये हैं फायदे

अमेजन अपने प्राइम मेंबर्स को दो तरह के फायदे देती है। पहला, इससे मंगाए गए सामान पर डिलिवरी चार्ज नहीं देना होता और ज्यादातर सामान एक दिन में ही डिलिवर हो जाता है। आप कई तरह के खास ऑफर और छूट भी पा सकते हैं। इतना ही नहीं मेंबरशिप की वजह से प्राइम विडियो पर जाकर फ्री में फिल्में, टीवी शो देखे जा सकते हैं। वहां कुछ कंटेंट तो ऐसे भी होते हैं जो आपको कही और देखने को मिलेगी ही नहीं।

2016 में शुरू हुई थी प्राइम मेंबरशिप

भारत में अमेजन ने अपनी प्राइम सर्विस की शुरुआत जुलाई 2016 में की थी और तब सालाना सब्सक्रिप्शन फी मात्र 499 रुपए थी। बाद में कंपनी ने इसमें अमेजन प्राइम विडियो को भी जोड़ा। एक साल में बड़ी संख्या में यूजर्स को जोड़ने के बाद कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप की फी बढ़ाकर 999 रुपए कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा