मुंबई: अभिनेता वरुण शर्मा ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर अपने वर्क फ्रॉम होम की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह वादियों के बीच छत पर बैठकर लैपटॉप पर काम करते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है, "आज ऑफिस का नजारा। हैशटैगवर्कफ्रॉमहोम।"
Related Stories
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में वरुण गोद में लैपटॉप को रखे काम करते नजर आ रहे हैं। उनके आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत है। इस दौरान वरुण को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में वरुण ब्लैक हुडी टी-शर्ट, रग्ड ब्लू डेनिम जीन्स और एक रेड बेसबॉल कैप व व्हाइट शूज में नजर आ रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो वरुण आखिरी बार फिल्म 'रुही' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ राजकुमार रॉव और जाह्न्वी कपूर जैसे सितारें भी शामिल थे।
आने वाले समय में वरुण 'चुट्जपाह' संग डिजिटल स्पेस में अपना डेब्यू करेंगे। एलनाज नौरोजी और मंजोत सिंह अभिनीत यह परिसोजना जुलाई में ही रिलीज होगी।
इनपुट-आईएएनएस