1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रूही' एक्टर वरुण शर्मा ने कहा- मिस करते हैं मां की गोद में बैठना

'रूही' एक्टर वरुण शर्मा ने कहा- मिस करते हैं मां की गोद में बैठना

 Published : Mar 17, 2021 08:09 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 08:09 pm IST

 वरुण की हालिया हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के साथ काम किया है।

वरुण शर्मा varun sharma instagram- India TV Hindi
वरुण शर्मा Image Source : VARUN SHARMA INSTAGRAM

 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अभिनेता ने कहा कि अब भले ही वह बड़े हो गए हैं, लेकिन वह अपनी मां की गोद में बैठने को मिस करते हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम पर बचपन की फोटो शेयर की, जिसमें उन्हें अपनी मां की गोद में बैठे देखा जा सकता है। हाल की एक फोटो में, अभिनेता अपनी मां को गले लगाते दिखते हैं।

फोटो को साझा करते हुए, वरुण ने लिखा, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे मम्मा! आप मेरे लिए सबकुछ हैं। हमेशा वहां रहने के लिए आपका धन्यवाद . अब बड़ा हो गया हूं . लेकिन मुझे आपकी गोदी की याद आ रही है।"

उनके पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए, बी-टाउन सहयोगियों सोनाक्षी सिन्हा और पुलकित सम्राट और अन्य लोगों ने वरुण की मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण की हालिया हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के साथ काम किया है।

फिल्म ने रिलीज के पहले छह दिनों में 15.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

इनपुट- आईएएनएस

यहां पढ़ें

अक्षय कुमार ने कहा 'तेरी मिट्टी' एक एहसास है, गाने ने पूरे किए 1 बिलियन व्यूज

इमरान हाशमी 4 बड़ी फिल्मों के साथ आ रहे हैं फैंस के सामने

बिग बॉस कपल एजाज खान -पवित्रा पुनिया शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहेंगे- रिपोर्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन