1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वीरे दी वेडिंग कर रही है शानदार कमाई, जानिए अब तक का कुल कलेक्शन

वीरे दी वेडिंग कर रही है शानदार कमाई, जानिए अब तक का कुल कलेक्शन

 Published : Jun 13, 2018 11:19 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 11:19 pm IST

करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहूजा, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया स्टारर यह फिल्म साल की प्रॉफिटेबल फिल्मों में शामिल हो गई है। 

वीरे दी वेडिंग- India TV Hindi
वीरे दी वेडिंग Image Source : PTI

नई दिल्ली: वीरे दी वेडिंग का ताजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहूजा, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया स्टारर यह फिल्म साल की प्रॉफिटेबल फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी शानदार कमाई की। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.37 करोड़ की कमाई की, शनिवार को 4.51 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 4.84 करोड़ का कलेक्शन किया। सोमवार को 2.03 करोड़ और मंगलवार को 1.97 करोड़ की कमाई करने के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 73 करोड़ 68 लाख हो गया है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है।

फिल्म वीरे दी वेडिंगके बजट की बात करें तो प्रिंट और विज्ञापन मिलाकर इस फिल्म का बजट 35 करोड़ था। यानी फिल्म ने न सिर्फ अपनी लागत निकाली है बल्कि फिल्म ने अच्छा खासा मुनाफा भी कमा लिया है।

वीरे दी वेडिंग का प्रोडक्शन रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी ने मिलकर किया है। फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया लीड रोल में नजर आ रही हैं।

करीना ने मां बनने के बाद इस फिल्म से वापसी की, वहीं सोनम कपूर की शादी के बाद यह पहली रिलीज है। सभी इस फिल्म के कलेक्शन से काफी खुश हैं।

फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन